फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- फरीदाबाद। एनआईटी-5 निवासी अंशिका शर्मा से साइबर अपराधियों ने पार्ट टाइम नौकरी देने का झांसा देकर एक लाख 26 हजार हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंशिका शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को उसे एक व्यक्ति का फोन आया। उसने पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया, जिस पर उसने सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर 10 से 30 सितंबर के बीच अलग-अलग तरीकों से 1 लाख 26 हजार रुपये ठग लिए। पैसे देने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। साइबर क्राइम एनआईटी फरीदाबाद ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.