देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर, प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव में गुरुवार अहले सुबह नौकरी दिलाने के बहाने धनबाद से एक महिला को बुलाकर गलत करने की कोशिश की गई। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। वहीं खुद को बचाने की कोशिश में महिला ने साहस दिखाते हुए प्रतिकार किया, जिससे आरोपी उसी चाकू से घायल हो गया। घटना गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे की बतायी गयी है। घायल 40 वर्षीया महिला धनबाद जिले के चिरामोड़ निवासी, जबकि 50 वर्षीय आरोपी घायल मधुपुर के पसिया गांव निवासी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिन पहले महिला से संपर्क कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया। बुधवार देर रात महिला धनबाद से मधुपुर पहुंची। फोन करने पर आरोपी ने महिला को अपने घर बुला लिया। एक कमरे में रुकने कहा। सुबह 8 बजे इंटरव्यू की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.