बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- नौकरी और स्वरोजगार दोनों की राह आसान करेगा कौशल विकास नालंदा में जीविका कर्मियों के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष कर स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया गया जोर फोटो: जीविका कार्यशाला: नालंदा में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए जीविका की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए जीविका कर्मियों को कौशल विकास के विभिन्न आयामों और उसके फायदों से विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं की क्षमता को निखारकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना है। डीपीएम संजय प्रसाद पासव...