गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर में एक किसान के साथ सरकारी नौकरी और रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी हुई है। खोराबार इलाके के मिर्जापुर बाजार में रहने वाले किसान दीनानाथ यादव से ठगों ने कुल 29 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने बेलीपार, मथुरा, आगरा और कोलकाता के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दीनानाथ ने बताया कि साल 2023 में उनकी जान-पहचान बेलीपार के विजेंद्र कुमार से हुई थी, जिसने खुद को प्रभावशाली बताकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा विजेंद्र ने दीनानाथ को भरोसा दिलाया कि वह शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके बदले में उसने उनसे 14 लाख रुपये ले लिए। दिखावे के लिए दीनानाथ को ट्रेनिंग के बहाने मथुरा और आगरा भेजा गया। वहां उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.