नई दिल्ली। राजन शर्मा, मार्च 10 -- दिल्ली के द्वारका इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरों में घरेलू सहायिका का काम करने वाली महिला ने अपने मालिक को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अपने अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद फोटो की मदद से महिला ने मालिक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित एयर इंडिया में पायलट है। वर्तमान में उनकी तैनाती बतौर फर्स्ट अफसर दिल्ली में है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला अपने साथियों से पुलिसकर्मी और वकील बनाकर कॉल करवा रही है। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने 8 मार्च को पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वारका सेक्टर-12 में रह रहे 57 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि ड्यूटी के चलते अधिकतर वह दिल्ली से बाहर रहते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। आरोपी महिला घर में घरेलू सहायिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.