लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने नो-मैपिंग मतदाताओं की नोटिसें पोलिंग बूथ पर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि इससे राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) मतदाता तक पहुंच कर दस्तावेज उपलब्ध कराने में बीएलओ को सहयोग कर एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में मदद कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथों पर 1 करोड़ 4 लाख से अधिक नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें उनसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम या माता-पिता, दादा-दादी आदि संबंधी का नाम दर्ज होने का प्रमाण या तय 12 अभिलेखों में...