शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा 131-कटरा और 138-ददरौल के ईआरओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान विधानसभा कटरा में नो-मैपिंग कार्य की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम ने सुपरवाइजर विपिन कुमार और बीएलओ शालिनी शर्मा के निलंबन के निर्देश दिए। साथ ही एईआरओ सत्यप्रिय सरोहा, त्रिपुरुपेष तिवारी और सुरेंद्रनाथ पटेल से स्पष्टीकरण मांगा गया। विधानसभा ददरौल में भी प्रगति धीमी मिलने पर एईआरओ सुरेश बहादुर पटेल को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शीघ्र पूर्ण करने और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के मामलों में बीएलओ के माध...