रामपुर, मार्च 30 -- शनिवार को कोतवाली पुलिस ने नगर में वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए नो पार्किंग में खड़े 45 वाहनों के ई-चालान काटे। जबकि 24 अवैध ई-रिक्शाओं सीज कर उन्हें कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस द्वारा दोपहर एक बजे से अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह सहित उपनिरीक्षकों की टीम ने नगर में जहां-तहां खड़े वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें जमकर हड़काया। उन्होंने केमरी तिराहा, यूको बैंक, मुख्य चौराहा, अहरो तिराहा, माटखेड़ा मार्ग सहित आदि प्रमुख स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नो-पार्किंग में खड़े लगभग 45 वाहनों के ई चालान काटे गए हैं। जबकि नगर में बिना नंबर की संचालित 24 ई-रिक्शाओं को सीज कर उन्हें कब्जे में लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.