कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक ने एसीपी यातायात और चकेरी थानेदार के साथ रामादेवी, एचएएल मोड़, शिवकटरा रोड और हरजेंद्रनगर चौराहों का दौरा किया। ट्रैफिक अमले से कहा कि यहां पर जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण औऱ बेजा पार्किंग है। इस कारण अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चला कार्रवाई करें। एसीपी यातायात रंजीत कुमार के साथ दौरे पर निकले डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने थानेदार से कहा कि अतिक्रमण सड़क या फुटपाथ पर न हो इसलिए रोज निरीक्षण कराएं। पिकेट तैनात कराएं। इसकी समीक्षा भी बीट प्रभारी से करें ताकि ट्रैफिक में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उधऱ टीआई राजकुमार मिश्र ने संभुआ पुल, पतारा में नो पार्किंग में खड़े 43 वाहनों के च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.