हजारीबाग, मई 9 -- बरही प्रतिनिधि। बरही चौक के चारों राष्ट्रीय राजमार्ग पर 50 मीटर का क्षेत्र नो पार्किंग जोन है। नो पार्किंग जोन में वाहनों का ठहराव और ठेला खोमचा वालों का अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस और बरही थाना पुलिस नो पार्किंग जोन का आदेश पालन कराने में असमर्थ है। लोग कहीं भी बाजारों में सड़क के किनारे वाहन पार्क कर खरीददारी करते हैं। ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। जहां तहां वाहन खड़ा करने से बरही चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.