लातेहार, नवम्बर 19 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर बुधवार को नगर पंचायत के द्वारा समाहरणालय मोड़ से कोर्ट गेट तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहां नो पार्किंग जोन में अनधिकृत ढंग से खड़े ऑटो और अन्य वाहनों से जुर्माना वसूला गया। मौके पर अकाउंटेंट राहुल गुप्ता और क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर मौजूद थे। नगर प्रशासक श्री रंजन ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने में सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लातेहार शहर को एक बेहतर और सुगम याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.