इटावा औरैया, जनवरी 29 -- जिले में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या अब यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि प्रशासन द्वारा लागू किए गए ट्रैफिक प्लान को भी पूरी तरह से बेअसर साबित कर रहे हैं। नो-एंट्री वाले मार्गों पर ई-रिक्शा का धड़ल्ले से संचालन, बीच सड़क पर सवारी भरना, नाबालिगों के वाहन चलाना और तय स्टैंड की व्यवस्था न होने के कारण शहर दिनभर जाम की चपेट में रहता है। हालात यह हैं कि आमजन से लेकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, व्यापारी और यात्री सभी परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। इस गंभीर समस्या की पड़ताल के लिए पांच चौराहे-पांच रिपोर्टर की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ग्राउंड रिपोर्ट की। पड़ताल में यह साफ सामने आया कि नियम केवल का...