बदायूं, अक्टूबर 9 -- बदायूं, संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पहल पर एसएसपी डॉ. बृजेश ने शहर के बाजार में ई-रिक्शा व वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को यातायात व छह सड़का पुलिस ने हवा में उड़ा दिया। सुबह से लेकर रात तक ई-रिक्शा बेधड़क आते-जाते रहे। ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों को बाजार में न आने देने के लिये यातायात कर्मी भी तैनात किये लेकिन उनकी तैनाती दिखावा मात्र रही। मंगलवार को एसएसपी ने आदेश जारी कर 8 से 25 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहन, ई-रिक्शा व ऑटो के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। त्योहारी सीजन में लोगों को भीड़भाड़ व जाम का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद भी बुधवार को शहर में ई-रिक्शा आदि का संचालन धड़ल्ले से होता रहा। शहर के प्रमुख बाजार में दिनभर जाम लगा रहा। जाम से लोगों को पैदल निकलने में भी भारी दिक्कतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.