गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार ने शुक्रवार को बस स्टैंड रोड पर अभियान चलाकर वैसे बाइक सवारों को पकड़ा और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की, जो नो-इंट्री में घुसे थे। ऐसे बाइक सवारों को उन्होंने स्वयं मौजूद रहकर पकड़ा। बताया कि नए सर्किट हाउस जानेवाले मार्ग को वन-वे किया गया था। अम्बेदकर चौक से बस स्टैंड रोड होकर सर्किट हाउस की ओर वाहन जा सकते हैं, लेकिन इस रुट पर आने की मनाही है। ऐसे वाहन चालकों को फिलहाल जुर्माना लगाकर छोड़ा जा रहा है। मौके पर डीटीओ कार्यालय के राकेश कुमार सहित ट्रैफिक पुलिस साथ थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...