मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। आरवीसी सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के इवेंटिंग श्रेणी में नोवीस ड्रेसज़ वर्ग के मुकाबले खेले गए। खेल विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत के बेटे यशदीप अहलावत अपने घोड़े मैगनस के साथ सबसे तेज साबित हुए। उन्होंने 67.66 की औसत के साथ रविवार का दिन अपने नाम किया और प्रथम स्थान पर रहे। यशदीप अहलावत 61 कैवेलरी टीम की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे स्थान पर ध्रुव इक्वेस्ट्रियन नोड के जितेंद्र घोड़े आरएमटी राय के साथ रहे। उन्होंने कुल 67.50 का औसत अर्जित किया। यशदीप ने 32.3 पेनल्टी की, वहीं जितेंद्र ने 32.5 पेनल्टी की। यशदीप ने रविवार को शुरुआत शानदार की और पहले राउंड 107.50 अंकों के साथ 67.19 % का औसत अर्जित किया। दूसरे राउंड में उन्होंने 109 अंकों के साथ 68.3 % का औसत प्राप्त किया। ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.