चाईबासा, फरवरी 7 -- नोवामुंडी, संवाददाता। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे एवं झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई का कार्यकर्ताओं ने नोवामुंडी थाना चौक से डीवीसी चौक तक रैली निकाल कर स्वागत किए। स्वागत समारोह के बाद बड़कुंवर गागराई ने पूर्व भाजपा कार्यकर्ता स्व. बप्पी घोष के सुपुत्र से उनके दुकान में मुलाकात कर हालचाल जाना। मौके पर अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत कोड़ा, स्थानीय नेता साहू पूर्ति,भाजपा नेत्री जयारानी पाड़ेया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष करीम शेख, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पान, बाबूलाल मांझी,मांगीलाल केराई, बेबी मैत्रा, उषा सिंकु, रानी तिरिया, चेतन गोप, जगन्नाथपुर मं...