चाईबासा, फरवरी 21 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी बस्ती स्थित देशाउली में शुक्रवार को आदिवासी परंपरा के अनुरूप समूचे विधि विधान के साथ मागे पर्व हर्षोल्लाष पूर्वक मनाई गई।मागे पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।जिले से पहुंचे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार,जिला परिषद लक्ष्मी सुरेन व नोवामुंडी बीडीओ पप्पू रजक भी हो नृत्य कर जमकर आनंद लिया। गांव के प्रमुख दिऊरी और उनके सहयोगियों ने मिलकर देशाउली में पूजा अर्चना कर गांव की सुख समृद्धि व खुशहाली की मन्नतें मांगी।साल में एकबार होने वाले उत्सव को लेकर सभी के घरों में रिश्तेदार पहुंचे हुए थे।लोग नये- नये परिधान पहनकर पूजा स्थल देशाउली के निकट जुटी हुई थी।एक ओर देशाउली में पूजा अर्चना चल रही थी वहीं दूसरी ओर पुरुष से लेकर महिलाएं व बच्चे दामा-दुमंग की थाप से थिरक रहे थे। देशाउली में पूजा अर्चना खत...