चाईबासा, जनवरी 26 -- नोवामुंडी,संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नोवामुंडी कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह द्वारा प्राचार्य सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को समझाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एक जागरूक और जिम्मेदार मतदाता पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.