अररिया, फरवरी 10 -- फलका। एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र के रहटा पिरमोकाम गांव में छापेमारी कर बीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि रहटा पिरमोकाम गांव में एक व्यक्ति अपना घर में शराब बनाकर बिक्री कर रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपना घर में देसी चुलाई शराब प्लास्टिक का थैला में कर रहा था।जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा।जिसे दलबल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ किया गया। पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम रोहित कुमार पिरमोकाम निवासी बताया तथा तलाशी के क्रम में बीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.