अररिया, जनवरी 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस प्रशासन अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में सोनमणि गोदाम थानेदार चंदन कुमार और कुआड़ी थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा के अध्यक्षता में थाना परिसर में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने किया। बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त एवं बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए जिसमें थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के पीएलवी अविनाश कुमार एवं जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान, अंकुश य...