किशनगंज, फरवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय डेहुटा में बाल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, थ्री-लेग रेस, साइकिलिंग, बोरा दौड़, स्पून-बॉल रेस, बिस्किट दौड़ और कबड्डी प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ और नाटक की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों ने खूब सराहा। स्पोर्ट्स मीट में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से...