रांची, मई 13 -- खूंटी, संवाददाता। अड़की पुलिस ने अड़की थाना क्षेत्र के कुरिया कांडे गांव में 9 अप्रैल को हुए नोनदो लुगून हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है। पश्चिम सिंहभूम के गुदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डरियुद निवासी 21 वर्षीय नोनदो लुगून की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव थाना अंतर्गत लौंगकट्टा निवासी निकोलस नाग उर्फ मंगरा नाग को बंदगांव थाना अंतर्गत सवनिया बाजार के पास भट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि नोनदो लुगून हत्याकांड के उद्भेदन के लिए अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कांड के उद्भेदन में तकनीकी अनुसंधान के तहत निकोलस नाग उर्फ मंगरा नाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने आपसी रंजिश एवं पैसों के लेनदेन को लेकर पांच हजार रुपए सुपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.