आरा, फरवरी 14 -- अंगिआव, संवाद सूत्र । प्रखंड के 2 हाई स्कूल नोनउर में शनिवार को दर्जनभर से अधिक बच्चों ने एक-एक पौधा लगा उसे गोद लिया । प्रधानाध्यापिका मेनका कुमारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इको क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से वृक्ष संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने एक-एक पौधे को गोद लेकर उसकी नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी स्वीकार की। ---- कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि को लेकर राजद की तैयारी बैठक बड़हरा, संवाद सूत्र। आगामी 17 फरवरी को पटना में आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.