महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय लोक अदालत में आगामी 14 मार्च को अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए बैठक हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी फूलचन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला न्यायालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के लिए त्वरित गति से समन जारी किया जाए। कहा कि जिन मामलों में नोटिस तामील नहीं हो पा रहा है, उनके कारणों की लिखित रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। पता अपूर्ण, पक्षकार अनुपलब्ध, स्थान परिवर्तन आदि कारण स्पष्ट रूप से बताया जाए। उन्होंने प्रभारी नोडल अधिकारियों को सिविल प्रकरण एवं छोटे-छोटे आपराधिक प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किए जाने पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए निर्देशित किया। राष्ट्रीय ल...