उरई, जनवरी 12 -- कालपी, संवाददाता। शासन के द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा के द्वारा कालपी वन राजि क्षेत्र की पांच नर्सरियों तथा पौधशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षों की गुणवत्ता व बढ़त व वृक्षारोपण कार्यक्रम की हकीकत देखकर संतोष जताया। बुंदेलखंड क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक महावीर कोजालगी के साथ नोडल अधिकारी ललित कुमार वर्मा ने जालौन प्रभाग के अंतर्गत कालपी रेंज में स्थित व्यास पौधशाला का निरीक्षण किया। इसी क्रम में रोपावनी वर्ष 2023 में स्थापित सुल्तानपुर वन ब्लॉक में नंदन वन क्षेत्रफल पांच हेक्टेयर का घूम घूम कर जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने इसी तारतम्य में सुल्तानपुर वन ब्लॉक भाग प्रथम रोपावनी वर्ष 2025 का निरीक्षण किया। इसी क्रम में शिवपुरी-भोगनीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के किना...