उरई, मई 24 -- उरई। संवाददाता। जिले में आए नोडल अधिकारी ने 50 करोड़ के ऊपर की परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशालाओ में व्यवस्थाएं देखी तथा निर्माणाधीन बंगरा मार्ग एवं महेवा में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता परखी। लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का अल्टीमेटम अधिकारियों को दिया गया। जनपद में आए नोडल अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा सर्वप्रथम ग्राम सरसोखी में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। यहां पर उन्होंने गौशाला में सफाई व्यवस्था से लेकर भूसा घर एवं गायों के लिए छाया के इंतजाम देखे। इसके साथ ही गौशाला में गायों का माल्यार्पण कर फल खिलाएं। इसके बाद उन्होंने महेवा में निर्माणाधीन विद्युत उप केंद्र का निरीक्षण कर प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.