नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दिल्लीवालो के लिए जरूरी खबर है। 9 जनवरी यानी शक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने 8 जनवरी के अलावा 9 जनवरी को भी पानी न आने की जानकारी दी है। जल बोर्ड ने इसके पीछे भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई (flushing) को कारण बताया है। ऐसे में कल के लिए भी दिल्लीवाले पानी बचाकर रखें।कहां-कहां होगी दिक्कत? दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल यानी 9 जनवरी को को वार्षिक मेंटेनेंस (UGR और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई) के कारण इन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी- ➤अस्पताल और सरकारी इलाके: हिंदू राव अस्पताल, सिविल लाइन्स क्षेत्र, और सेंट स्टीफन अस्पताल। ➤पुरानी दिल्ली के इलाके: नया बांस, चांदनी चौक, लाहोरी गेट, पीली कोठी, कश्मीर...