सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शासन ने नेपाल सीमा से 10 किमी के दायरे में आने वाले अवैध कब्जों को खाली कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन अवैध कब्जों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेज रहा है। वहीं नोटिस मिलने के बाद रविवार को नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर चार में खलिहान की भूमि पर बने ईदगाह को वहां के लोगों ने खुद ही बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर चार में खलिहान की भूमि पर ईदगाह बना हुआ था। शासन ने भारत-नेपाल सीमा से 10 किमी के दायरे में हुए अवैध कब्जों को हटाने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने सर्वे कराकर अवैध कब्जों को चिह्नित कर लिया। अब प्रशासन अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस भेज रहा है। प्रशासन की ओर से बर्डपुर नंबर चार में खलिहान की भूमि पर बने ईदगाह संचालक...