बरेली, फरवरी 26 -- 26 जनवरी से बरेली समेत पूरे प्रदेश में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान शुरू हो चुका है। प्रशासन की सख्ती के बाद प्रत्येक पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट-नो फ्यूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा तो कर दिए गए हैं, लेकिन नियम का पालन सख्ती से नहीं किया जा रहा है। शहर के रामपुर गार्डन स्थित इंडियन ऑयल के कंपनी ऑपरेटेड (कोको पंप) हो या पटेल चौक स्थित एचपी का भुवनेश्वर प्रसाद एंड कंपनी का पेट्रोल पंप या डेलापीर स्थित पेट्रोल पंप सभी जगहों पर आदेश का सख्ती से पालन नहीं होता मिला। केवल शहर के कुछ ही पंप पर आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। देहात क्षेत्र में अभियान को लेकर कोई सख्ती नहीं देखने को मिल रही है। जिले में संचालित 202 पेट्रोल पंपों में कुछ ही पंपों पर लागू किए गए नो हेलमेट नो फ्यूल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। आदेश के अनुसार बगै...