अलीगढ़, फरवरी 5 -- नोटिस पर सुनवाई में बाबू हुए लापरवाह, लोगों में आक्रोश जट्टारी, संवाददाता। विकास खंड टप्पल में एसआईआर के दौरान तैयार की गई नई निर्वाचन नामावली में पंजीकृत निर्वाचन के रूप में मिलान के दौरान गलत मिलान होने पर मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिसकी सुनवाई टप्पल में खंड विकास अधिकारी जय कुमार तिवारी द्वारा की जा रही थी, लेकिन बुधवार को खंड विकास अधिकारी आवश्यक कार्य से दिल्ली चले गए। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक के कुछ बाबुओं को उक्त कार्य में लगाया था। लेकिन उन्होंने लापरवाही करते हुए लंच का बहाना बना ऑफिस का ताला लगाकर चला गया। बाबुओं की इस हरकत से सुबह से लाइन में खड़े लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने जब संबंधित बाबू के बारे जानकारी की तो उक्त बाबू पेड़ के नीचे खड़ा अन्य ब्लॉक कर्मियों से गपशप करते हुए पाया गया। इस...