फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने चार दिन में बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 61 संपत्तियों को सील किया है। इस दौरान 29 लाख 31 हजार रुपये से अधिक की राशि वसूल कर निगम खाते में जमा कराई गई। कार्रवाई सभी जोनों में तय लक्ष्य के अनुसार की गई। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि यह मेगा सीलिंग ड्राइव 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलाई गई। यह अभियान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों का पालन करते हुए चलाया गया। पहले से नोटिस दिए जा चुके बकायेदारों पर ही कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि निगम एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले संपत्ति मालिकों पर विशेष रूप से कार्रवाई कर रहा है। कई बकायेदारों ने सीलिंग से बचने के लिए मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई, जिससे करीब 29.31 लाख रुप...