शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो : 63 एडीएम प्रसाशन निरीक्षण करते हुए। शाहजहांपुर,संवाददाता। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस पर सुनवाई की जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण। बीएलओ द्वारा नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किये जा चुके है। जिनकी सुनवाई बुधवार से शुरू हो गई है। सुनवाई स्थलों का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें तिलहर विधानसभा में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने पहुंचकर मतदाताओं से बात और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सुनवाई के बारे में जानकारी की। वहीं कटरा विधानसभा में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। ददरौल विधानसभा में एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय ने अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से जानकारी ली, शहर विधानसभा मे...