कन्नौज, फरवरी 5 -- तालग्राम, संवाददाता। एसआईआर अभियान के तहत जारी किए गए 687 मतदाताओं के नोटिस के जवाब में ब्लॉक में गुरुवार तक सिर्फ 50 प्रतिशत लोग उपस्थित हुए थे। हालांकि, कई नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण वापस लौटना पड़ा। गुरुवार को तालग्राम नगर पंचायत कार्यालय में नोटिस के जवाब प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चली। जिसमें नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच की गई। गुरुवार को केवल 90 लोग ही निर्धारित स्थान पर उपस्थित हुए। जांच के दौरान यह सामने आया कि कई मतदाताओं द्वारा लाए गए कागजात निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे। जिससे उनका सत्यापन नहीं हो सका। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर ने बताया कि नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं को उनके नोटिस में अंकित तिथि पर अनिवार्य रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.