रांची, जून 2 -- रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में देश की विकास दर में बड़ी गिरावट का आंकड़ा सांख्यिकी मंत्रालय ने 30 मई को जारी किया है। वित्त वर्ष 2024 में देश की विकास दर 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। यह एक तेजी से दौड़ती विकास दर थी, परन्तु 2025 में देश के विकास की रफ्तार धीमी हो गई है। शाहदवे ने कहा कि नोटबंदी और कोरोनाकाल में भी विकास दर में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई थी। आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ रेट में आ जाना किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय होता है। परंतु इतनी बड़ी गिरावट की चर्चा भी नहीं हुई, जो चिंताजनक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.