गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नोएडा हादसे को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मुख्य सड़कों और निर्माणाधीन परियोजनाओं के आसपास लगते क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाने का फैसला लिया है। इस सिलसिले में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्या) से बातचीत शुरू की है। गत 17 जनवरी को नोएडा के सेक्टर-150 में पानी से भरे एक बेसमेंट में कार गिर गई थी। इसमें सवार युवराज की मौत हो गई थी। इस तरह का हादसा गुरुग्राम में घटित होने से रोकने की दिशा में जीएमडीए ने कदम बढ़ा दिया है। जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी की अध्यक्षता में दृश्या के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई है। जीएमडीए ने फैसला लिया है कि दृश्या की मदद से गुरुग्राम में जीएमडीए क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाया जाए। ...