नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 29 -- नोएडा में यमुना पुस्ते पर एलिवेटेड रोड बनेगा। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में इस परियोजना को सै़द्धांतिक मंजूरी दे दी गई। इस मार्ग को सेक्टर-150 से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना पर करीब चार हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर यमुना बांध रोड के समानांतर यह एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह रोड एमपी तीन मार्ग से सटकर सेक्टर-94 से 150 तक बनाया जाएगा। सेक्टर-150 से इसको नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ जाएगा। यह छह लेन का होगा। बैठक में यमुना पुस्ते को चौड़ा करने पर भी चर्चा हुई, लेकिन अधिकांश सदस्य एलिवेटेड रोड बनाने पर सहमत हुए। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में लालपुर के पास बनेगा FNG का इंटरचेंज, नोएडा-दिल्ली तक आसान होगी...