नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 16 अक्तूबर से दीपावली के लिए बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। अभी तक की योजना के अनुसार 305 बसें एक हजार से अधिक फेरे लगाएंगी। त्यौहार के दौरान लखनऊ के लिए बस की संख्या बढ़ायी जाएगी। भीड़ में सीट की मारामारी से बचने के लिए लोग ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इनमें नोएडा डिपो की 188 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। दोनों डिपो से तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, सहारनपुर, लखनऊ, बरेली, कालागढ़, हरिद्वार, बिजनौर, हल्द्वानी, कोटद्वार, देहरादून, नजीबाबाद, मेरठ समेत अन्य शहरों के लिए बस सेवा शामिल है। डिपो की अपनी वातानुकूलित बसें नहीं हैं। हालांकि अन्य डिपो की वातानुकूलित बसें नोएडा डिपो होकर निकलती ह...