गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में चल रहे एनडी तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मैच में नोएडा वंडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्राइडेंट क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से मात दी। कप्तान आर्यन को हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ट्राइडेंट क्रिकेट एकेडमी ने शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उसकी पूरी टीम 29.2 ओवर में मात्र 97 रन पर ही सिमट गई। वर्चस्व मलिक ने सर्वाधिक 27 रन, नवनीत ने 26 रन बनाए। विरोधी टीम की तरफ से दक्ष भारद्वाज और कप्तान आर्यन चौहान को तीन-तीन विकेट मिला। भव्य ने दो और गर्व ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा वंडर्स ने 16.4 ओवर में चार विकेट पर 100 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। कृष्णा ने 29 रन और कप्तान आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.