नोएडा, जुलाई 17 -- दिल्ली एनसीआर में मारपीट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 58 का है, जहां तीन लोगों ने कार सवार को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट की वजह रोड रेज बताई जा रही है। गाड़ी में टक्कर लगते ही तीनों युवकों ने कार सवार को गाड़ी से उतारा और फिर बेरहमी से लात-घूसों से उसे बीच सड़क मारते-पीटते रहे। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों युवक कार सवार को गाड़ी से बाहर खींचते हैं और उस पर घूंसे और लातों से ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। पीड़ित व्यक्ति दर्द से कराहता हुआ सड़क पर पड़ा रहता है। वह अचानक हुए हमले से खुद को संभाल भी नहीं पाता है। इसके बाद सड़क पर मौजूद लोग आकर बीच-बचाव करते हैं और उसे उठाते हैं। यह भी पढ़ें- प्लीज हमारी लिमिट बढ़ा दो, प्लीज...; केजरीवाल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.