नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा की फेज-2 थाना पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों में लोगों के मोबाइल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी के 821 मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये के आसपास है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस गैंग से जुड़े चोरों ने दिल्ली-एनसीआर में पांच हजार मोबाइल चुराए हैं और इनके तार नेपाल तक जुड़े हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान झारखंड के प्रदीप कुमार, शेखर महतो, भरतीया महतो और श्याम कुमार राय, मेरठ के मवाना निवासी रोहित सैनी और बिहार के भागलपुर निवासी गोविंदा के रूप में हुई। झारखंड के सभी आरोपी साहिबागंज जिले के रहने वाले हैं। दो अन्य बाल अपराधियों की पहचान उजागर नहीं की गई। गोव...