नोएडा, नवम्बर 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। एक बार फिर शहर में लोगों के लिए सांसों का संकट बढ़ गया। इस मौसम में रविवार को नोएडा का दूसरा सबसे वायु प्रदूषित दिन दर्ज किया गया। एक्यूआई 418 रहा। इससे पहले 11 नवंबर को शहर सबसे अधिक वायु प्रदूषित रहा था। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 399 दर्ज किया गया। नोएडा देश का तीसरा सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा। दोनों शहरों के एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा के एक्यूआई में 24 अंक की बढ़ोतरी हुई। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 35 अंक बढ़ा। नोएडा का सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-125 दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 442 रहा। वहीं ग्रेनो में सबसे वायु प्रदूषित स्थान नॉलेज पार्क फाइव का एक्यूआई 447 दर्ज किया गया। इस मौसम में नोएडा का एक्यूआई सबसे अधिक 11 नवंबर को 425 रहा था। पांच दिन गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.