नोएडा, फरवरी 18 -- नोएडा शहर में जगह-जगह टूटी सड़कों की मरम्मत करने का काम मार्च महीने के दूसरे सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। यह काम अप्रैले के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। करीब 150 किलोमीटर हिस्से में सड़कों की मरम्मत होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण के नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने पदभार संभालते ही करीब तीन सप्ताह पहले सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए थे। सभी वर्क सर्किल के प्रभारियों ने इसे लेकर टेंडर जारी कर दिया।500 करोड़ से 150 किलोमीटर सड़कों की रिसरफेसिंग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि करीब 500 करोड़ रुपये खर्च कर 150 किलोमीटर सड़कों की रिसरफेसिंग की जाएगी। योजना के तहत उन सड़कों को प्राथमिकता दी गई है, जो बारिश और समय पर मरम्मत न होने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।समयबद्ध तरीके से पूरा होगा काम अध...