नोएडा। हिन्दुस्तान, अगस्त 17 -- नोएडा में यमुना पुश्ते पर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को जल्द रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा में सेक्टर-94 गोलचक्कर के पास से सेक्टर-150 तक बननी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके निर्माण के लिए शासन और नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। सड़क को ग्रेटर नोएडा की ओर इसको सेक्टर-150 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। छह लेन की इस सड़क के निर्माण पर करीब चार हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके बनने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम में कमी आएगी। यह पुश्ता सिंचाई विभाग का हिस्सा है। यमुना बांध रोड के समानांतर इसको बनाया जाएगा। पुश्ते के एक तरफ हजारों की संख्या में अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.