नोएडा, फरवरी 15 -- केंद्र सरकार ने बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक बहुप्रतीक्षित मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस रूट में कुल 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे और परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है। नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) की एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार पर 2254.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन को उत्तर प्रदेश कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है। एनएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार इस कॉरिडोर में बॉटनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, प्राधिकरण दफ्तर, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो विस्तार से सड़क यातायात का दबाव कम होने, ट्रैफिक जाम में कमी आने और ईंधन की बचत होने की संभावना है। पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह परियोजना मह...