नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नोएडा के थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के डी पार्क के पास शुक्रवार की सुबह एक बैंककर्मी की हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बैंककर्मी का एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मंजीत मिश्रा आज सुबह थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र स्थित अपने बैंक के डेटा ऑफिस के लिए निकले थे। उन्होंने कहा कि सुबह के समय लहूलुहान अवस्था में मिले मिश्रा को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आसपास के लोगों ने कहा कि बैंककर्मी को गोली मारी गई। इस घटना पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मिश्रा ने एक वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.