बदायूं, नवम्बर 9 -- विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ना, जबरन गर्भपात कराने और निजी वीडियो से धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के न्यू आदर्श नगर की रहने वाली वैष्णवी रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 22 नवंबर 2024 को जलज जैन पुत्र प्रदीप जैन निवासी माल गोदाम रोड, थाना सिविल लाइंस के साथ रामनगर उत्तराखंड स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ था। इससे पूर्व 15 जनवरी 2024 को बदायूं के एक होटल में सगाई हुई थी। शादी में उसके पिता ने लगभग 55 लाख रुपये नगद, जेवर और कपड़ों पर खर्च किए थे, जिनमें 10 लाख रुपये की कार भी शामिल थी। कार पति ने अपनी मां अनीता जैन के नाम पर खरीद ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.