नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा सेक्टर 142 में उस समय हुआ जब मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मचान गिरने से तीन मजदूर नीचे गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त जोन-2 शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस घटना में मारे गए श्रमिकों की पहचान मंटू सिंह (44) निवासी बिहार और शिबू (24) निवासी झारखंड के रूप में हुई है जबकि मिथुन (40) निवासी बिहार गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.