नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा फेज-1 थाने की पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म 'धूम-3' की तर्ज पर बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दो हमशक्ल जुड़वां भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके दो और साथियों को भी पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 15 बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।हमेशा एक जैसे ही कपड़े पहनते थे दोनों दिल्ली के जैतपुर निवासी सुल्तान मलिक के घर ढाई दशक पहले जुड़वां बेटे अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान पैदा हुए। दोनों की शक्ल एक-दूसरे से मिलती है। दोनों की कद-काठी और आवाज भी एक जैसी है। उलमान ने आईटीआई की पढ़ाई की। इसके बाद दोनों भाई वाहन चोरी करने लगे। हमशक्ल होना दोनों के लिए मददगार साबित हुआ। साजिश के अनुसार, अरमान और उलमान ने कबाड़ की एक दुकान खोली। जिस समय एक भाई दुकान पर बैठता, उसी समय दूसरा भाई वाहन चोरी की वारदात कर डालता। दोनों हमेशा ...