आशीष धामा, जनवरी 9 -- नोएडा में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यहां नौ वर्षों में भूजल 6.22 मीटर (20.41 फीट) तक नीचे आया है। पिछले एक वर्ष में भूजल के स्तर में नौ फीट तक गिरावट दर्ज हुई। इसका कारण बारिश के पानी संचय न होना बताया गया है। ग्रेनो के भूजल स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में मानसून के पहले नोएडा का भूजल स्तर एक वर्ष में करीब तीन मीटर (नौ फीट) तक तेजी से नीचे गिरा।2023 के बाद दूसरी बार सबसे बड़ी गिरावट बीते वर्ष तेज बारिश और जिले में बने बाढ़ जैसे हालात से मानसून के बाद भूजल के स्तर में मामूली इजाफा हुआ, जो नाकाफी रहा। वर्ष 2023 के बाद यह दूसरी बार सबसे बड़ी गिरावट रही। इससे पहले अधिकतम एक या दो मीटर तक ही भूजल में गिरावट दर्ज होती थी। बीते नौ वर्षों में नोएडा का भूजल स...