नोएडा, सितम्बर 19 -- नोएडा में चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पीड़ित और आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। उनके हाथ-पैर बांधे गए और उनकी जमकर पिटाई की गई। लोगों ने दोनों के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पारस सक्सेना और उनकी पत्नी प्रियंका अपने बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने आए थे। सेक्टर-11 के एल ब्लॉक के मार्केट के पास, पीछे की ओर, उसी समय एक बाइक पर सवार दो लोग आए और प्रियंका के गले की चेन छीनने का प्रयास करने लगे। पारस ने इसका विरोध किया। छीना-झपटी के दौरान बाइक सवार दोनों बदमाश गिर गए। इसके बाद, हाथ छुड़ाकर दोनों बदमाश भागने लगे।भागते समय चौकीदार पर पत्थर से हमला शोर मचाने पर आसपास के लोग...